हाजीपीर की लड़ाई |
हाजीपीर की लड़ाई, वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लड़ी गई भीषणतम लड़ाइयों में से एक थी। भारतीय सेना ने उरी-हाजीपीर दर्रे से दुश्मनों की घुसपैठ को रोकने के लिए, बड़े पैमाने पर फौज द्वारा घेराबंदी के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। रात भर चली इस दुस्साहसिक लड़ाई में दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई गई। इस लड़ाई में भारतीय सैनिकों को एक महावीर चक्र, एक वीर चक्र तथा चार सेना पदकों से सम्मानित किया गया। |
|