आगंतुकों के लिए दिशानिर्देश
स्मारक को देखने के लिए सुझावित रास्ते
- अपनी बारी आने तक सार्वजनिक प्लाजा में प्रतीक्षा करें।
- मुख्य प्रवेश द्वार और स्मारक स्तंभ।
- वीरता चक्र और त्याग चक्र में बाएं से दाएं जाएं।
- उत्तरी या दक्षिणी परिसर और परम योद्धा स्थल।
- परम योद्धा स्थल को अलग से पहले या बाद में भी घूमा जा सकता है।
(कृपया मोबाइल के लिए इयरफोन/हेडफोन लाएं)
सम्मान प्रदर्शित करने के स्थल
- अमर चक्र।
- त्याग चक्र।
- परम योद्धा स्थल।
ऐसा करें
- यह एक श्रद्धा स्थान है अत: गरिमापूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करें।
- कृपया अमर चक्र में ओबिलिस्क के सामने और परम योद्धा स्थल में प्रवेश करते समय उचित सम्मान का भुगतान करें।
- केवल निर्दिष्ट मार्ग पर ही चलें।
- मोबाइल फोन को 'साइलेंट मोड' में रखें।
- त्याग चक्र की प्रतिष्ठा दीवारों के नीचे फूल रखे जा सकते हैं।
- अमर चक्र पर यथोचित सम्मान का प्रदर्शन करें। परम योद्धा स्थल में प्रवेश करने से पहले वर्दीधारी कार्मिक सैल्यूट करें।
- अमर चक्र पर यथोचित सम्मान का प्रदर्शन करें। परम योद्धा स्थल में प्रवेश करने से पहले वर्दीधारी कार्मिक सैल्यूट करें।
ऐसा न करें
- शोर न मचाएं और ऊंची आवाज में बात न करें।
- धूम्रपान, शराब और मादक पदार्थों का सेवन निषिद्ध है।
- कृपया भित्ति चित्रों, आवक्ष प्रतिमाओं और प्रतिष्ठा दीवारों को न छूएं।
- मोमबत्ती/दिया (लैंप) जलाने की अनुमति नहीं है।
- खाद्य सामग्री, थैले या सूटकेस न लाएं।
- कृपया ट्राइपॉडस/व्यावसायिक फोटोग्राफी स्टैंड का प्रयोग न करें।
- प्रदर्शन करना और दीवारों पर पोस्टर चिपकाना या लिखना (ग्रैफिटी) निषिद्ध है।
सामान्य
- यह परिसर वीडियो कैमरे की निगरानी में है। कृपया ऐसा करें और ऐसा न करें वाली बातों का सख्ती से पालन करें।
- स्मारक में निर्धारित क्षमता से ज्यादा आगंतुक आने पर या औपचारिक कार्यक्रमों के कारण स्मारक में प्रवेश अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।
- स्मृति चिह्नों के लिए ‘स्मारिका’ बिक्री केंद्र पर जा सकते हैं।
|
|

Amar Chakra
|

Aerial View
|

Concept
|

Tyag Chakra
|

Rakshak Chakra
|
|